गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:28 am3 मिनट पठन समय

हल्द्वानी से अयोध्या तक शुरू हुई नई बस सेवा

नैनीताल। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नैनीताल। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के हजारों लोग इस पल का गवाह बनने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।  हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026