गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 08:07 am3 मिनट पठन समय

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार के घर लगा नेताओं का जमावड़ा

Bihar Election 2025:  बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य की सियासत

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

15 नवंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार के घर लगा नेताओं का जमावड़ा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

Bihar Election 2025:  बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। भारी बहुमत से मिली सफलता ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि नेतृत्व की बागडोर नीतीश कुमार ही संभालेंगे। नतीजे घोषित होते ही मुख्यमंत्री आवास बधाई देने वालों से गुलज़ार हो उठा और सियासी बैठकों का दौर तेज हो गया है।

200 से अधिक सीटों पर एनडीए 

बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा नतीजों ने सूबे की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस बार रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर कब्ज़ा कर लिया, जिससे नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को जैसे ही शुरुआती रुझान एनडीए के पक्ष में आए, नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ताओं तक में जश्न का माहौल बन गया।

शाम होते-होते मुख्यमंत्री आवास पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली से फोन कर जीत पर बधाई दी। शनिवार सुबह चिराग पासवान के आगमन के बाद राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ गईं।

एनडीए को मिला प्रचंड जनादेश

इस चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक नतीजे दर्ज किए। भाजपा 89, जदयू 85 सीटों के साथ गठबंधन की बड़ी ताकत बनकर उभरा। लोजपा (रामविलास) को 19, हम (सेक्युलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिलीं। कुल 202 सीटों के साथ एनडीए ने बहुमत के आंकड़े से 80 सीटें अधिक हासिल की। उधर, महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया। राजद को 25, कांग्रेस को 6, भाकपा-माले को 2 और सीपीएम व इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी को 1-1 सीट मिली। अन्य में AIMIM को 5 और बसपा को 1 सीट हासिल हुई।

नई सरकार की तैयारी शुरू

प्रचंड बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और अन्य सहयोगी दलों के साथ बैठकों का दौर आज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आज ही शपथ ग्रहण की तारीख तय की जा सकती है। मंत्री पदों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में सहमति का खाका लगभग तैयार है और सीटों के अनुपात के आधार पर प्रतिनिधित्व तय किया जाएगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए सरकार के गठन की औपचारिक तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026