गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 09:47 am3 मिनट पठन समय

नेटफ्लिक्स पर आएगी नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल, नयनतारा की डॉक्यू फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा

अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका नाम नयनतारा:

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

12 नवंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका नाम नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल है। इस फिल्म में अभिनेत्री के निजी जिंदगी से जुड़े अनसुने पहलुओं को दिखाया जाएगा। अब इस डॉक्यू फिल्म पर नई जानकारी सामने आई है। नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल नवंबर में नेटफ्लिक्स पर आएगी। स्ट्रीमिंग पार्टनर ने डॉक्यू-फिल्म का पोस्टर जारी किया और इसके रिलीज की तारीख से पर्दा भी उठाया।

शुरुआत में डॉक्यूमेंट्री फिल्म नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल एक शादी की फिल्म के रूप में शुरू हुई थी। फिर बाद में यह उनके शानदार करियर और उनके पारिवारिक जीवन के बारे में एक डॉक्यू-फिल्म में बदल गई। डॉक्यूमेंट्री में सरोगेसी के जरिए अभिनेत्री के मां बनने और उससे जुड़े विवाद को भी दिखाया गया है।

नेटफ्लिक्स ने नयनतारा की फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए खुलासा किया कि यह डॉक्यू फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी। इस दिन नयनतारा का जन्मदिन भी है। ऐसे में नयनतारा की फिल्म उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए एक तोहफा होगा। नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने एक्स पर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज की तारीख की घोषणा की। डॉक्यूमेंट्री का रन-टाइम एक घंटा 21 मिनट है। पोस्टर में नयनतारा पीछे देखती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्टर को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, एक स्टार ऑन-स्क्रीन और एक स्टार इन लाइफ। 18 नवंबर को नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल देखें, केवल नेटफ्लिक्स पर। दो साल पहले नेटफ्लिक्स पर नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में नयनतारा और विग्नेश शिवन को अपने रिश्ते और अपनी शादी की तैयारियों के बारे में बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने प्रशंसकों द्वारा उन्हें दिए गए टैग और अपने करियर विकल्पों के बारे में भी बात की।

नयनतारा को उनके प्रशंसक लेडी सुपरस्टार के नाम से जानते हैं। वह दो तमिल फिल्मों, टेस्ट और मन्नंगट्टी सिंस 1960 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। वह वर्तमान में अभिनेता कविन के साथ एक अनाम फिल्म और निविन पॉली के साथ डियर स्टूडेंट्स की शूटिंग कर रही हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026