गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:36 pm3 मिनट पठन समय

27 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा, कई कार्यक्रमों मे करेंगे शिरकत

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं ।

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को होने वालें इस दौरे की शुरुआत नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे। इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के “वसुदेव कुटुंबकम् “व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे ।

चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांय काल में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। अपने व्यस्तम दौरे के बाद वे रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026