गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:04 pm3 मिनट पठन समय

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, पहली बार शटल सेवा होगी संचालित

जिला प्रशासन चलाएगा प्रथम चरण में दो हाईटैक बस डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 सितंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया
जिला प्रशासन चलाएगा प्रथम चरण में दो हाईटैक बस
डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मसूरी में यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारियां शुरू  
किंक्रैग से लाइब्रेरी चौक एवं पिक्चर पैलेस तक 2 हाई एंड बसों की शटल सेवा की कवायद शुरू
एसपी ट्रैफिक को किंक्रैग पार्किंग के लिए पूर्ण रूप से प्रवर्तन कराये जाने के दिए निर्देश 
एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद मसूरी को एक सप्ताह में आरएफ जारी करने के निर्देश 
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को इसके लिए किंक्रैग पार्किंग से पुस्तकालय एवं पिक्चर पैलेस  तक शटल बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 10 दिन के अन्तर्गत टैण्डर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए पुलिस विभाग को किंक्रैग में अपना ऑफिस सेटअप कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए। पुलिस के पास सभी होटलों की अधिकतम पार्किंग सीमा की जानकारी रहेगी। किसी होटल की पार्किंग फुल होने के उपरांत वाहनों को किंक्रैग में ही रोका जाएगा। किंक्रैग से आगे शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को दिए इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी संसाधन की आवश्यकता हो, इसके लिए फंडस जिलाधिकारी त्वरित उपलब्ध कराएगें। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को दिए जल्द कार्यवाही के निर्देश।
बैठक में  पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्टेट मसूरी अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026