गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:23 am3 मिनट पठन समय

मुंबईकरों को भाया सीएम धामी का सादगीभरा अंदाज

मरीन ड्राइव पर वॉक पर आए लोगों संग बिताए हल्के-फुल्के पल दिया ‘स्वस्थ भारत-सशक्त’ भारत

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

मरीन ड्राइव पर वॉक पर आए लोगों संग बिताए हल्के-फुल्के पल

दिया ‘स्वस्थ भारत-सशक्त’ भारत का संदेश

देहरादून। मुंबई में इन्वेस्टर समिट को लेकर पहुँचे सीएम धामी आज जब मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तो मुंबईकर भी उनकी सादगी से प्रभावित नजर आए। युवा सीएम ने भी इस दौरान लोगों को निराश नहीं किया और कुछ हल्के-फुल्के पल वे लोगों के साथ बिताते नजर आए। उन्होंने लोगों को इस दौरान स्वस्थ व सशक्त भारत का संदेश दिया।
मुंबई की मरीन ड्राइव पर रोजाना सुबह सैंकड़ो मुम्बईकर वॉक पर निकलते हैं। आज भी लोग अन्य दिनों की तरह वॉक पर थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर जब सड़क किनारे एक्सरसाइज करते हुए धामी पर पड़ी तो लोग खुद को रोक नहीं सके। एकाएक सीएम से मिलने के लिए वहां कई लोग एकत्र हो गए। इनमें बुजुर्ग दंपति से लेकर सीएम धामी की आयु वर्ग के लोग शामिल थे। सीएम ने सबके साथ बेहद आत्मीयता से बात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी।

यही नहीं सीएम धामी के साथ लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने मुंबई वासियों के साथ योगा एवं सूर्यनमस्कार किया। उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों को भी सीएम का अंदाज खूब पसंद आया।मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया। इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा भी की।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026