गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:21 am3 मिनट पठन समय

दूरस्थ रतगांव में पैदल पुलिया बनने से आवाजाही हुई शुरू

बीते 13 अगस्त को पुल बह जाने के कारण रतगांव का कट गया था संपर्क

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

बीते 13 अगस्त को पुल बह जाने के कारण रतगांव का कट गया था संपर्क

देखें वीडियो

चमोली। थराली तहसील प्रशासन ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, लोनिवि एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घटगाड गधेरे पर अस्थायी वैकल्पिक लकडी की पुलिया बनाकर रतगांव की पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। वैकल्पिक पुलिया बनने से रतगांव की करीब 1500 से अधिक आबादी अब खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की चीजों के लिए पैदल आवाजाही कर सकेगी। वैकल्पिक पुलिया बनने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

थराली तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि विगत 13 अगस्त को भारी बारिश के चलते घाटगाड गधेरा उफान पर आने से यहां पर पुल बह गया था। जिससे रतगांव का संपर्क कट गया था। सभी के सहयोग से घटगाड गधेरे में लकडी से अस्थायी पुलिया बनाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की खाद्य सामग्री लाने ले जाने की सहुलियत मिलेगी। आपदा में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

वैकल्पिक पुलिया निर्माण के दौरान राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी, लोनिवि के सहायक अभियंता बीरेंद्र सिंह बसेड़ा और डीडीआरएफ की टीम कमांडर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम मौजूद थी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026