गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 02:50 pm3 मिनट पठन समय

मोगा पुलिस ने लूट-ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार

मोगा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 अप्रैल 2026

18.4K बार पढ़ा गया
मोगा पुलिस ने लूट-ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

मोगा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जोगिंदर चौक क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान मोगा बस स्टैंड के पास से चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जो गिरोह बनाकर लोगों को झांसे में लेकर लूट और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देती थीं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण, सोनिया, सोमा और प्रबीन (सभी निवासी फिरोजपुर) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये महिलाएं पहले भी कई वारदातों में शामिल रही हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह की महिलाएं आम लोगों को निशाना बनाकर उन्हें बातों में उलझाती थीं और मौका मिलते ही नकदी व सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाती थीं। फिलहाल थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026