गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:56 pm3 मिनट पठन समय

एमआइटी की छात्राओं ने जाना कैसे पास होता है बजट

देहरादून। महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) देहरादून के मॉस कम्युनिकेशन विभाग में अध्ययनरत छात्राओं को आज

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) देहरादून के मॉस कम्युनिकेशन विभाग में अध्ययनरत छात्राओं को आज विधानसभा की कार्यवाही देखने का मौका मिला। आपको बता दें कि आज विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है, जिसके चलते कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर आरती गुसाईं के मार्गदर्शन में महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की छात्राओं को विधानसभा की कार्यवाही देखकर विधायी प्रक्रिया को जानने का अवसर प्राप्त हुआ, जो कि छात्राओं के भविष्य के लिए एक अच्छी पहल है। बच्चों ने विधानसभा में 40 मिनट तक कार्यवाही को देखा, जिसमें बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष किस प्रकार सदन का संचालन करते हैं, और सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष की क्या भूमिका होती है। पर्यटन,राशन कार्ड ऑनलाइन होने से आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कते, आरटीई से संबंधित चर्चा आदि की जानकारियां ली।

महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की, और कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपलिका आदि कैसे कार्य करते हैं, के सम्बन्ध में पूरी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उम्मीद जताई कि छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही को देखकर एक नया अनुभव प्राप्त किया होगा। इस अवसर पर छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं सुमित कौर, अभिलाषा थपलियाल और नुरफशा खान आदि भी मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026