गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 12:57 pm3 मिनट पठन समय

गुना में मामूली विवाद बना जानलेवा, टैक्सी चालक ने 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या की

गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर स्थित कैंट थाना क्षेत्र की साईं सिटी कॉलोनी में

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 जून 2026

18.4K बार पढ़ा गया
गुना में मामूली विवाद बना जानलेवा, टैक्सी चालक ने 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या की

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर स्थित कैंट थाना क्षेत्र की साईं सिटी कॉलोनी में सोमवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक का एक्सीलेटर तेज करने की बात पर हुए विवाद में एक टैक्सी चालक ने 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच ‘राजा की चक्की’ के पास हुई। मालपुर रोड का रहने वाला मोहित रजक (19) अपने दोस्तों बलराम जाटव और शिवजीत शर्मा के साथ बाइक से घूमने निकला था। जब तीनों दोस्त राजा की चक्की के पास रुके, तो मोहित बाइक स्टार्ट कर बार-बार उसका एक्सीलेटर तेज करने लगा।

 तेज आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला टैक्सी चालक रामजीलाल रजक वहां पहुंचा। उसने बाइक खड़ी करने और उससे होने वाले शोर पर आपत्ति जताते हुए मोहित को वहां से हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर मोहित का बड़ा भाई विकास रजक भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपी रामजीलाल अपनी टैक्सी की तरफ भागा और वहां से एक धारदार चाकू निकाल लाया। उसने बिना कुछ सोचे-समझे मोहित के सीने के निचले हिस्से पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया। दोस्त और परिजन तुरंत मोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के अनुसार आरोपी से उनकी कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी।

कैंट थाना पुलिस ने आरोपी रामजीलाल रजक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी आनंद राय ने बताया कि मामूली विवाद के बाद आरोपी ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026