गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 10:12 am3 मिनट पठन समय

थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग की बेरहमी से कर दी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके में दीपावली वाले दिन मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके में दीपावली वाले दिन मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पीयूष (17) के रूप में हुई है। दरअसल पीयूष ने दीपावली वाले दिन भूपेंद्र उर्फ बुची व वरुण नामक युवक को थप्पड़ मार दिया था। उसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र उर्फ बुची, वरुण, तुषार और विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।

पीयूष अपनी मां व बहनों के साथ देवली इलाके में रहता था। इसकी मां छोटा-मोटा काम कर परिवार का गुजारा कर रही है। पीयूष ने 11वीं कक्षा पास करने के बाद दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। पहले उसका परिवार मदनगीर इलाके में ही रहता था। उसके सारे दोस्त यही पर हैं। वह अक्सर दोस्तों से मिलने आता रहता था। बुधवार को भी वह एरिया में आया हुआ था। इस बीच रात करीब पौने आठ बजे आरोपियों ने लाल बिल्डिंग स्कूल दक्षिणपुरी के पास उसे घेर लिया और मारपीट कर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। जान बचाने के लिए पीड़ित एक चिकन के ढाबे में घुस गया। आरोपियों ने अंदर घुसकर हमले करना जारी रखा। इसके बाद फरार हो गए।

8.00 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पूर्व ही पीसीआर ने घायल को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। बुरी तरह पिटाई करने के अलावा पीयूष के शरीर पर चाकू के छह घाव थे। इलाज के दौरान पीयूष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद से पीयूष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026