गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:16 pm3 मिनट पठन समय

उद्यामिता किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह व उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में स्मृति विकास संस्थान

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

18 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में स्मृति विकास संस्थान के सौजन्य से भारतीय किसान संघ एवं स्वावलम्बी भारत अभियान, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित उद्यामिता किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह व उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समारोह में लगी विभिन्न विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय विचारक व मार्गदर्शक के. एन.गोविंदाचार्य का पौधा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट उद्यमी किसानों को सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा भारत के कृषि प्रधान देश है। देश की जीडीपी में कृषि का अहम योगदान है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है, कि भारत आज 70 से अधिक देशों को खाद्यान्न निर्यात कर रहा है। मंत्री ने कृषि में अधिक प्रेस्टिसाइज के उपयोग पर चिंता भी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.17 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक कृषि के अंतर्गत आच्छादित किया गया है और यह क्षेत्रफल कुल कृषि भूमि का 34 प्रतिशत है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मंत्री ने कहा आत्म निर्भर प्राकृतिक किसान योजना के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष 10 करोड़ की प्राविधान किया गया है। इसके अतिरिक्त 5 करोड़ रुपए से प्राकृतिक कृषि नमामि गंगा कॉरिडोर शुरू की जा रही है। इस योजना से गंगा तट पर 5 किमी की परिधि में प्राकृतिक कृषि के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार के संकल्प है वर्ष 2025 तक हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय विचारक व मार्गदर्शक के. एन.गोविंदाचार्य, कुलपति सुरेखा डंगवाल, संयोजक सुरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान संघ भुवन विक्रम डबराल, डीन दून यूनिवर्सिटी एस. सी.पुरोहित, ललित जोशी, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026