गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:25 pm3 मिनट पठन समय

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में मेडिकल छात्र- छात्राओं  ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश

देहरादून। श्री महंत इंद्रेशअस्पताल में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री गुरु

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
देहरादून। श्री महंत इंद्रेशअस्पताल में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के कम्यूनिटि मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश दिया। नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) ने देश भर के मेडिकल काॅलेजों के माध्यम से जनजागरुकता का विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के प्रांगण में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में मरीजों के अधिकारों व दायित्सों के संदेशों से जुड़े 28 पोस्टर प्रस्तुत किए गए।
सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।  शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ आर.के.वर्मा, उप प्राचार्य डाॅ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा, फाॅरेंसिक मेडिकल विभाग के विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय एवम् श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, डाॅ एम.ए.बेग ने संयुक्त रूप से पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डाॅ अंजलि चैधरी, डाॅ लवप्रीत सिंह, डाॅ शालू बाबा व डाॅ आशीष सेठी ने जज की भूमिका निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन में डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ प्रतिभा सैनी, डाॅ शाह आलम का विशेष योगदान रहा।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026