गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:38 am3 मिनट पठन समय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित विषय को किया गया अनिवार्य

कक्षा नौ की छात्राएं अब अनिवार्य रुप से पढ़ेगी गणित विषय  गणित के स्थान पर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 दिसंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

कक्षा नौ की छात्राएं अब अनिवार्य रुप से पढ़ेगी गणित विषय 

गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का था विकल्प

देहरादून। राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं अब गृह विज्ञान नहीं पढ़ पाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जा रहा है। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को लेकर शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में यह सिफारिश की गई।

अब तक कक्षा नौ में पहुंचने पर गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का विकल्प था, लेकिन अब एनईपी 2020 में गणित को हाईस्कूल में अनिवार्य विषय बनाया गया है। यही वजह है कि राज्य में एनसीएफ की तर्ज पर राज्य के पाठ्यक्रम की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसमें कक्षा नौ से गणित को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है।

शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक, कक्षा नौ से सामान्य और स्टैंडर्ड गणित होगी। गृह विज्ञान के स्थान पर छात्राएं सामान्य गणित ले सकेंगी। जो हाईस्कूल पास करने के बाद जीव विज्ञान या अन्य विषयों से पढ़ाई कर सकेगी। स्टैंडर्ड गणित वाले छात्र या छात्राएं हाईस्कूल पास करने के बाद इंटर में भी गणित की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

एनईपी 2020 में गणित को अनिवार्य किया गया है। कक्षा नौ से अब गणित को शामिल किया जा रहा है। सीबीएसई में भी यही व्यवस्था है। -झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026