गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:10 am3 मिनट पठन समय

चंडीगढ़ में मास्क की वापसी, भीड़भाड़ वाली जगह पर होगा जरूरी, प्रशासन ने लिया फैसला

चंडीगढ़। कोरोना के नए वेरिएंट के बाद चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है। केरल

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

चंडीगढ़। कोरोना के नए वेरिएंट के बाद चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है। केरल सहित कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के नए मामले सामने आने पर भारत सरकार ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के जोखिम को कम करने के लिए आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आम लोगों से सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की अपील की गई है। इसके अलावा डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य स्टाफ समेत मरीजों और उनके तीमारदारों को भी मास्क पहने के निर्देश दिए हैं। अन्य सावधानियों में छींकते और खांसते समय रुमाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

विभाग ने कहा कि लक्षण दिखने पर अपनी कोविड जांच करवाएं और टेस्ट पॉजिटिव आने पर खुद को आइसोलेट करें। विभाग के मुताबिक अपने स्तर पर दवाई लेने से परहेज करें और अपनी आंखों, नाक और मुंह को बिना कारण न छुएं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026