गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:44 am3 मिनट पठन समय

1 दिसंबर से बदल गए कई बड़े नियम: LPG, आधार, EPFO और ट्रैफिक में हुए अहम बदलाव

महीने की शुरुवात से बदले कई नियम  New Rules From December: 1 दिसंबर से नया

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

1 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
1 दिसंबर से बदल गए कई बड़े नियम: LPG, आधार, EPFO और ट्रैफिक में हुए अहम बदलाव

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

महीने की शुरुवात से बदले कई नियम 

New Rules From December: 1 दिसंबर से नया महीना ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जेब, दस्तावेज़ों और रोज़मर्रा की जरूरतों से जुड़े कई बड़े नियम भी बदल गए हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों से लेकर ट्रैफिक चालान, EPFO अपडेट और आधार सुधार प्रक्रिया,कई बदलाव आज से लागू हो चुके हैं। अगर आप इन नए नियमों से अनजान हैं, तो आपके बजट, कागज़ी कार्यवाही और सेवाओं में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए इन सभी बदलावों को समझना बेहद ज़रूरी है ताकि आप समय रहते अपनी तैयारियों और योजनाओं को अपडेट कर सकें।

1. LPG गैस सिलेंडर के दाम बदले

तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर से कमर्शियल LPG की नई दरें जारी कर दी हैं।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है।

घरेलू LPG (14.2 किलो) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बदलाव का असर होटल, रेस्टोरेंट से लेकर छोटे व्यापारियों तक पर पड़ेगा।

2. आधार कार्ड अपडेट करने का नया नियम लागू

आज से आधार से संबंधित जानकारी को अपडेट करना और आसान हो गया है। नई व्यवस्था के अनुसार—

नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी।

इन विवरणों का सत्यापन PAN, पासपोर्ट या अन्य सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा।

हाल ही में आधार का नया सिक्योरिटी-अपग्रेडेड वर्ज़न भी लॉन्च हुआ है।

इस बदलाव से आधार अपडेट प्रक्रिया अब तेज़ और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।

3. ट्रैफिक नियमों में बदलाव—नए चालान नियम लागू

कई राज्यों में 1 दिसंबर से ट्रैफिक से जुड़े महत्वपूर्ण नियम लागू कर दिए गए हैं।

ऑनलाइन चालान भरने पर अब अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

PUC (प्रदूषण प्रमाण पत्र) न होने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

इन नियमों का उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण और डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत बनाना है।

4. EPFO के नए नियम लागू—UAN, KYC और नॉमिनेशन में बदलाव

EPFO ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए आज से कुछ महत्वपूर्ण संशोधन लागू किए हैं—

UAN-KYC लिंकिंग की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

ई-नॉमिनेशन अनिवार्य के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मासिक पेंशन अपडेट और दावा प्रक्रिया के नियम भी बदले गए हैं।

अगर कर्मचारी नॉमिनेशन पूरा नहीं करते, तो क्लेम और अन्य सेवाओं में दिक्कतें हो सकती हैं।

5. छात्रों के लिए रेल टिकट छूट—रूल्स पर संशय दूर

भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि स्कूल और कॉलेज छात्रों को टिकट बुकिंग में मिलने वाली छूट सिर्फ तय श्रेणियों और निर्धारित कोर्सों पर ही लागू होती है।  छूट पाने के लिए छात्रों को मान्य पहचान और संस्थान का प्रमाण देना आवश्यक है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026