गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 07:14 am3 मिनट पठन समय

शराब पीकर हंगामा रोकने पर हत्या, फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फरीदाबाद: शहर में शराब के नशे में हंगामा करने से रोकने पर हुई हत्या के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
शराब पीकर हंगामा रोकने पर हत्या, फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

फरीदाबाद: शहर में शराब के नशे में हंगामा करने से रोकने पर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सतीश की हत्या कर फरार हुए 20 वर्षीय राहुल को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी राहुल पलवल जिले के मितरोल गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में फरीदाबाद के खोरी गांव में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राहुल और मृतक सतीश पहले एक साथ हाउसकीपिंग का काम करते थे। बाद में सतीश को नौकरी से हटा दिया गया था, जिसके बाद उसे शक था कि राहुल ने ही उसे काम से निकलवाया है। इसी रंजिश के चलते दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

जांच में यह भी सामने आया कि राहुल जब भी शराब के नशे में हंगामा करता था, सतीश उसकी शिकायत उसकी मां से कर देता था। 25 दिसंबर की रात भी सतीश ने राहुल की मां से शिकायत की थी, जिससे गुस्साए राहुल ने लकड़ी के फट्टे से सतीश के सिर पर वार कर भाग गया । गंभीर चोट लगने के कारण सतीश की मौत हो गई। सतीश की पत्नी के बयान पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026