गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:02 pm3 मिनट पठन समय

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब

कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के विरुद्ध रची है बड़ी साजिश

जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता, सलाखों के पीछे जाएंगे

देहरादून। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज और श्री दरबार साहिब की छवि को खराब करने वाले भूमाफियाओं और साजिशकर्ताओं के खिलाफ श्री दरबार साहिब प्रबंधन बड़ी कारवाई करने जा रहा है। पुलिस और कोर्ट को गुमराह कर कुछ भूमाफिया और साजिशकर्ताओं ने मिलकर इस बार श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के खिलाफ कनखल हरिद्वार में बड़ी साजिश रची है। महाराज का नाम इस्तेमाल कर श्री दरबार साहिब और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि को खराब करने की कोशिश को गई है। इस घटनाक्रम से श्री दरबार से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों में भारी रोष व्याप्त है। श्री दरबार साहिब की विधि विशेषज्ञों की टीम न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार इस साजिश से जुड़े लोगों के खिलाफ 5 करोड़ के मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही है। यह जानकारी श्री दरबार साहिब के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने दी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नाम देहरादून सहित देश विदेश में हजारों हेक्टेयर जमीन है।

कनखल हरिद्वार में एक 3 बिस्वे के छोटे से भूखंड में

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का नाम जोड़कर उस छोटे से भूखंड का फर्जीवाड़ा बताना बेहद हास्यास्पद और चौकाने वाला है। काबिलेगौर है की कनखल की इस तीन बिस्वा के छोटे से भू खंड पर 2004 से विवाद बताया जा रहा है। वर्ष 2023 में अचानक इस मामले से जुड़े तथ्यों के साथ छेड़ छाड़ कर इसे सनसनीखेज बनाया गया है। श्री दरबार साहिब प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि साजिशकर्ताओं ने शिकायतकर्ता शिवदत्त जोशी, पुलिस और कोर्ट के सामने गलत और भ्रामक तध्य रखकर मुकदमे की भूमिका तयार की।

श्री दरबार साहिब प्रबंध कमेटी ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का नाम साजिशन जोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ये पूरा मामला बड़ी और विस्तृत जांच से जुड़ा है। जांच पूरी हो जाने के बाद सच्चाई सबके सामने होगी और साजिशकर्ता मीडिया के सामने माफी मांगेंगे। श्री दरबार साहिब प्रबंध समिति ने भी यह दावा किया है कि शीघ्र ही साजिशकर्ताओं के नाम खोले जायेंगे होंगे और साजिशकर्ता सलाखों के पीछे होंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026