गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 09:56 am3 मिनट पठन समय

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर - जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

अमृतसर – जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो आईस (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद नशे की खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत आंकी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई और आबू धाबी में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्कर के संपर्क में थे। आरोपी उसके निर्देश पर पंजाब और दिल्ली समेत कई इलाकों में नशे की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से लौटा था, जहां उसे आईस और हेरोइन की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में ड्रग सप्लाई चेन को मजबूत करने में लगे हुए थे।

बरामद की गई खेप को आगे विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाना था। मामले में थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और राज्यों व विदेशों तक फैले नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026