गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 02:26 pm3 मिनट पठन समय

लव जिहाद- हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया

कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर हिंदू लडक़ी को अपने प्रेम में फंसाया और उसका कई महीनों तक शोषण करता रहा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता को जब मुस्लिम होने की जानकारी प्राप्त हुई तो उसने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। उसने बताया कि यवुक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करवाकर भ्रूण को सुनसान इलाके में दफन कर दिया।

मामला कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम लखनवारा का है। 6 महीने पहले हिंदू युवती लखनवारा गई थी, जहां उसकी मुलाकात सलमान से हुई। युवक ने लडक़ी को अपना नाम सलमान कुशवाहा बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान युवक ने जबरन संबंध बनाएं। युवती को रिश्तेदारों के जरिए पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। युवक ने युवती के साथ मारपीट करते हुए धमकाया और उसका गर्भपात करवाकर शिशु को सुनसान इलाके में दफन करवा दिया।

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गर्भपात की बात भी सामने आई है, शिशु का शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा। मामले में जांच पड़ताल की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026