गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:12 pm3 मिनट पठन समय

लोकसभा चुनाव 2024 -पौड़ी व बिजनौर पुलिस के अधिकारियों ने किया मंथन

दोनों जिलों के बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि रोकने को बनी रणनीति कोटद्वार। लोकसभा चुनाव को

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

दोनों जिलों के बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि रोकने को बनी रणनीति

कोटद्वार। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी ने जनपद बिजनौर के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग की। बैठक में चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलो में तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी है।

बैठक में अपराधियों पर निगरानी रखने,बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने,अवैध हथियारो की बरामदगी, चेक पोस्टों से निकलने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने,चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओ का आदान प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने व अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में चर्चा की गई।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026