गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:27 am3 मिनट पठन समय

तेंदुए ने पांच वर्षीय बच्ची को बनाया निवाला, इलाके में दहशत का माहौल

नैनीताल। कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। देर शाम वार्ड नंबर एक

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नैनीताल। कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। देर शाम वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने निवाला बना लिया। बच्ची का शव बगीचे से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।

घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है। आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मृतका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। घटना के बाद रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026