गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 12:28 pm3 मिनट पठन समय

लक्ष्य सेन बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में शी यूकी से हारकर हुए बाहर

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने 54 मिनट में 17-21, 19-21 से भारत के स्टार

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 अगस्त 2025

18.4K बार पढ़ा गया
लक्ष्य सेन बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में शी यूकी से हारकर हुए बाहर

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने 54 मिनट में 17-21, 19-21 से भारत के स्टार खिलाडी को दी मात

नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में सफर बेहद निराशाजनक रहा। पुरुष एकल में उनका मुकाबला दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीनी स्टार शी यूकी से हुआ, जिसमें लक्ष्य शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए। 54 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य 17-21, 19-21 से पीछे रहे और फाइनल में प्रवेश का मौका गंवा बैठे।

शी यूकी ने लक्ष्य के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा और लंबे समय से चल रहे मुकाबलों में उन्हें चौथी बार हराया। शुरुआती लम्बी रैलियों और आक्रामक खेल के बावजूद लक्ष्य महत्वपूर्ण पलों में पिछड़ गए और शी की मजबूत डिफेंस और शानदार फिनिशिंग का सामना नहीं कर सके। लक्ष्य इस विश्व चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान की निराशा को भुलाकर वापसी की उम्मीद में आए थे, लेकिन शी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

मैच की शुरुआत रोमांचक रही। पहले गेम में 47 शॉट की लंबी रैली के दौरान लक्ष्य ने ‘लाइन कॉल’ में गलती की, जिससे शी 3-2 की बढ़त में आगे हो गए। इसके बाद शी ने लगातार तेज स्मैश खेलते हुए 10-6 की बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य ने वापसी करते हुए स्कोर 11-11 कर दिया। शी ने दमदार स्मैश की मदद से 14-11 की बढ़त बनाई, जिसे लक्ष्य ने 14-16 तक पहुंचाया। अंततः पहले गेम में शी ने 21-17 से जीत दर्ज की।

दूसरे गेम की शुरुआत भी करीबी रही। दोनों खिलाड़ी 5-5 तक बराबरी पर रहे, लेकिन शी ने अपनी गति और ताकत का उपयोग करते हुए 14-9 की बढ़त बनाई। लक्ष्य ने 16-17 तक वापसी की, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में दो आसान गलतियों के कारण शी ने 21-19 से जीत सुनिश्चित की।

शी यूकी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और जनवरी 2024 से अब तक अपने सभी नौ फाइनल मुकाबले जीत चुके हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026