गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:45 am3 मिनट पठन समय

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कांवड़ यात्रा, तीन दिन के अंदर 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

हरिद्वार। पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

25 जुलाई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

हरिद्वार। पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।  झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया। धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। विज्ञापन बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है।

अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है। बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं। जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026