गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:24 am3 मिनट पठन समय

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कोलकाता। लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय तक रैली निकालने की कोशिश कर रहे जूनियर डॉक्टरों का धरना

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 सितंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

कोलकाता। लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय तक रैली निकालने की कोशिश कर रहे जूनियर डॉक्टरों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ये डॉक्टर कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल का इस्तीफा मांग रहे हैं। सोमवार रात बीबी गांगुली स्ट्रीट पर धरने पर बैठ गए डॉक्टरों के साथ कई आम नागरिक और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल हुए। उन्होंने पूरी रात बीबी गांगुली स्ट्रीट पर गुजारी, जो लालबाजार से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

कोलकाता पुलिस ने बीबी गांगुली स्ट्रीट पर बड़ी संख्या में अवरोधक लगाए हैं, जिन पर जंजीरों से ताले लगाए गए हैं। अवरोधकों के दूसरी तरफ अधिकारियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात है। जूनियर डॉक्टरों ने अवरोधकों पर रीढ़ की हड्डी का ढांचा और लाल गुलाब रखा, जिससे उन्होंने यह संदेश दिया कि नागरिकों की सुरक्षा करना पुलिस बल का कर्तव्य है।

एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा, “हम नहीं जानते थे कि कोलकाता पुलिस इतनी डरी हुई है कि उसने हमें रोकने के लिए नौ फुट ऊंचे अवरोधक लगा रखे हैं। जब तक हमें लालबाजार जाने और पुलिस आयुक्त से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।”

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग करते हुए लगातार नारे लगाए और बीबी गांगुली स्ट्रीट पर रोके जाने के बाद पुलिस आयुक्त का पुतला भी जलाया। जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने उचित कदम नहीं उठाए। इस मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026