गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:03 am3 मिनट पठन समय

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हाईवे को खोलने का काम जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज तीखे रहे। गुलमर्ग व माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज तीखे रहे। गुलमर्ग व माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत समेत सभी ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और जम्मू व श्रीनगर सहित सभी निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर वर्ष जारी रही। रामबन जिला में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह बंद हो गया। इससे हाईवे पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हाईवे को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। वहीं पुंछ के रास्ते कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड़ पहले ही बर्फबारी के चलते बंद है। ऐसे में अब जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से कश्मीर का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन और वर्षा व हिमपात की संभावना है।

इसके साथ विभाग ने ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। रामबन जिला में रविवार को हल्की बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, लेकिन सोमवार तेज वर्षा के कारण सुबह करीब दस बजे कैफेटेरिया मोड, मेहाड़, तबीला, चमलवास, शालगड़ी सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पस्सियां और पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया।

इसके बाद ऊधमपुर के जखैनी से वाहनों के कश्मीर की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि इस दौरान पत्नीटॉप, बटोत, किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी जाने वाले वाहनों को जाने की अनुमित मिलती रही। वहीं, हाईवे पर कई स्थानों पर रोके गए वाहनों में सवार यात्रियों व चालकों को शौचालय, पीने का पानी व खाने की सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026