गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 08:21 am3 मिनट पठन समय

जम्मू कश्मीर में भी डबल इंजन सरकार की आवश्यकता - मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस समस्या का नाम और भाजपा समाधान का नाम है - मुख्यमंत्री योगी  जम्मू। उत्तर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 सितंबर 2024

18.4K बार पढ़ा गया

कांग्रेस समस्या का नाम और भाजपा समाधान का नाम है – मुख्यमंत्री योगी 

जम्मू। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने काथुआ में जनसभा को संबोधित करते कहां जम्मू कश्मीर में भी डबल इंजन  सरकार की आवश्यकता है।  मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस समस्या का नाम है और भाजपा समाधान का नाम है। आदित्यनाथ ने कहा, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सिद्धांत हमें याद दिलाता है कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, और दो निशान नहीं चल सकते। यह एकता और अखंडता की ओर बढ़ने का समय है।”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभा में उपस्थित जनता से अपील की कि वे भाजपा की डबल इंजन सरकार को समर्थन दें ताकि विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले वर्षों में कई योजनाओं के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। सभा में उपस्थित हजारों लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और सरकार की नीतियों की सराहना की। अंत में, मुख्यमंत्री ने लोगों से आने वाले चुनावों में एकजुट होकर भाजपा को वोट देने का आग्रह किया, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026