गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 03:08 pm3 मिनट पठन समय

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मिला साहित्य क्षेत्र का सबसे बड़ा ज्ञानपीठ पुरुस्कार

महामंडलेश्वर स्वामी दयारामदास एवम महंत स्वामी अजय रामदास ने दी बधाई देहरादून। सुप्रसिद्ध जगतगुरु पद्मविभूषण

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

महामंडलेश्वर स्वामी दयारामदास एवम महंत स्वामी अजय रामदास ने दी बधाई

देहरादून। सुप्रसिद्ध जगतगुरु पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य  वर्तमान में देहरादून में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें साहित्य क्षेत्र का सबसे पड़ा ज्ञानपीठ पुरुस्कार भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर अखिल भारतीय विरक्त वैष्णव मंडल एवम संत समाज उत्तराखंड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी  दयाराम दास, रामटेक महाराष्ट्र के पीठाधीश स्वामी अजय रामदास , तुलसी मानस मंदिर ऋषिकेश के महंत स्वामी  रवि प्रपन्नाचार्य  ने, देहरादून में उनके पास पहुंचकर कुशल क्षेम जाना एवम साहित्य क्षेत्र के देश के सर्वोच्च ज्ञानपीठ पुरुस्कार प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य संस्कृत के प्रकांड विद्वान हैं, अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ साथ, उनके द्वारा 4 महाकाव्यों सहित 240 से अधिक आध्यात्मिक ग्रंथों, पुस्तकों का भी लेखन का कार्य किया जा चुका है। उनके साथ प्रमुख रूप से रामभक्त एवम मध्य प्रदेश के किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, महंत प्रमोददास, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक जग विजय , प्रदेश अध्यक्ष खेमसिंह ,  जगदीश दास  सहित अन्य साथी गण उपस्थित रहे। जगतगुरु स्वामी ने भी सभी संतजनों रामभक्तों के आगमन पर आत्मीय प्रसन्नता व्यक्त की एवम उनका हालचाल जाना।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026