गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 01:44 pm3 मिनट पठन समय

आईपीएल 2024- एलिमिनेटर मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स

अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 मई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल के लिए एक कदम बढ़ाएगी। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम का क्वालीफायर-2 मुकाबले में क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम से टक्कर होगी। ऐसे में अहमदाबाद की पिच कैसा खेलेगी, आइए जानते हैं।

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे खेला जाना है। अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद रही है। वहीं, गेंदबाजों को भी इस पिच पर मदद मिलती है। यहां पर खेले गए कई मैचों में धीमी पिच भी देखने को मिली और बैटर्स को खूब रन बनाते हुए देखा गया है।

मौजूदा आईपीएल सीजन में इस मैदान पर कुल 7 मैच खेले गए, जिसमें से एक मैच बारिश से धुला, जबकि दो बार इस ग्राउंड पर 200 प्लस रन बने हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 89 रन पर ऑलआउट भी इसी मैदान पर हुई, ऐसे में इस पिच पर काफी संभलकर खेलने की जरूरत है।

आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 31 बार भिड़ंत हो चुकी हैं, जिसमें से 15 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए, जबकि 13 मैचों में राजस्थान की टीम को जीत मिली। तीन मैच बेनतीजा रहे। ऐसे में राजस्थान पर आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026