गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Lifestyle 08:34 am3 मिनट पठन समय

बारिश के मौसम में फूलगोभी में होने लगते हैं कीड़े, खाने से पहले साफ करके ऐसे पकाएं

सब्जी पकाने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ करना बेहद जरूरी होता है। फूलगोभी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

13 जुलाई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

सब्जी पकाने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ करना बेहद जरूरी होता है। फूलगोभी को साफ करने के लिए साफ पानी की जरूरत होती है. फूलगोभी जैसी सब्जियों में भारी मात्रा में बैक्टीरिया होता है और अगर आप इसे साफ करके नहीं खाएंगे तो यह सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

फूलगोभी के दरारों में कीड़ा होने लगते हैं
बरसात में भी अगर आप फूलगोभी खा रहे हैं तो इससे अच्छे तरीके से साफ-सफाई करें। क्योंकि इसकी छोटी-छोटी दरारों में कई तरह की बैक्टीरिया और कीड़े होते हैं जो सेहत के  लिए हानिकारक होते हैं. ये पेट में पहुंचकर गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं. बारिश के मौसम में इसलिए हरी -सब्जी नहीं खानी चाहिए. अगर खा भी रहे हैं तो इसके साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि इससे स्वाद और सेहत पर बुरा असर होता है।

सबसे पहले अच्छे से गोभी को काटें
फूलगोभी को काटकर अच्छे से साफ-सफाई करना चाहिए. इसके बाहर वाली पत्तियों को हटाना चाहिए. इसे पहले मीडियम साइज में काटें. आप इसे बिना चाकू की मदद से आराम से हाथों से भी निकाल सकते हैं।

फूलगोभी को पानी में भिगोएं
सबसे पहले गर्म पानी नमक और बेकिंग सोडा डालकर फूलगोभी को  उबालें. ऐसा करने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं. इसमें पाई जाने वाले कीट भी बाहर निकल जाती है।

सुखाएं और इस्तेमाल करें
फूलगोभी को अच्छे से सुखा लें और इसे आप अच्छी सी रेसिपी बना सकते हैं. आप फूलगोभी को साफ-सफाई करके अपने खाने में शामिल कर सकते हैं. फूलगोभी में कई पोषक तत्व और पादप यौगिक होते हैं जो दिल की बीमारी और कैंसर सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं. फूलगोभी एक बेहद सेहतमंद सब्जी है जो पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है. इसके अलावा, यह वजन घटाने के लिए अनुकूल है और इसे अपने आहार में शामिल करना बेहद आसान है।

फूलगोभी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.1 कप (107 ग्राम) कच्ची फूलगोभी में 2 ग्राम फाइबर होता है, जो आपकी डेली लाइफस्टाइल का 7त्न है (1 विश्वसनीय स्रोत). फाइबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषण देता है जो सूजन को कम करने और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026