गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 12:57 pm3 मिनट पठन समय

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाते रहे लोग

हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग मासूम बच्ची की वीडियो बनाते रहे, लेकिन आरोपी को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हरदोई के सांडी थाना इलाके के एक गांव में अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गई छह साल की मासूम को गांव का 35 साल का युवक उठा ले गया। पास स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर पहुंचे लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय मासूम का वीडियो बनाते रहे।

इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांडी थाना इलाके के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद बच्ची गांव में ही बने मंडी के चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर पास ही स्थित अस्पताल के परिसर में पानी पीने चली गई। यहीं उसके पीछे-पीछे गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद बाबा पहुंच गया। बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो परिसर के दूसरे कमरे में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच आरोपी भाग निकला।

कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सीएचसी ले गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर एसपी केसी गोस्वामी, सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। संबंधित एमओआईसी से रिपोर्ट तलब की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026