गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 08:28 am3 मिनट पठन समय

वनडे विश्व कप 2023 में भारत की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार चौथे मैच में जीत हासिल

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार चौथे मैच में जीत हासिल की है। पुणे के मैदान में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए। शुभमन गिल ने भी 53 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 66 और तंजिद हसन ने 51 रन बनाए। महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद के साथ मेहदी हसन ने दो विकेट लिए। इस जीत से भारतीय टीम का विश्वकप में बांग्लादेश पर चला आ रहा 2011 से वर्चस्व कायम रहा। यह विश्वकप में उसकी बांग्लादेश पर लगातार चौथी जीत है। 2007 में मिली हार को छोड़ दें तो भारत ने शेष चारों मुकाबलों बांग्लादेश को हराया है। इस टीम के खिलाफ 2011, 2015, 2019 और 2013 विश्व कप में उसने जीत हासिल की है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026