गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 08:50 am3 मिनट पठन समय

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन हुआ बाहर

मुंबई। शनिवार, 10 फरवरी को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के भारत दौरे पर खेले जाने वाले

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

10 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

मुंबई। शनिवार, 10 फरवरी को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के भारत दौरे पर खेले जाने वाले अंतिम तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहने के बाद आखिरी तीन मुकाबलों से भी बाहर हट गए हैं।

कोहली के अलावा मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भी आखिरी तीन टेस्ट मैचों किए भारतीय स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से शेष खेलों में शामिल नही रहेंगे।

कोहली, अय्यर के बाहर करने के साथ बीसीसीआई ने चोट की वजह से वाइजैग टेस्ट से बाहर रहे खिलाड़ियों- केएल राहुल (KL Rahul) और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी कराई है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों का राजकोट में 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलना पूरी तरह से निश्चित हीं है। राहुल और जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला उनके फिटनेट टेस्ट में पूरी तरह पास होने के बाद ही लिया जा सकेगा।

इसके अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकाश दीप (Akash Deep) को पहली बार भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि आकाश दीप ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जिस तरह से गेंदबाजी की उससे चयन समिति और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रभावित हुए।

टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में शुरू होगा, जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी, 2024 से रांची में शुरू होगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 07 मार्च, 2024 से धर्मशाला में खेला जाएगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026