गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
imternational 10:45 am3 मिनट पठन समय

गाजा में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, हमास के खिलाफ लड़ रहा था युद्ध

तेल अवीव। इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच गाजा में भारतीय मूल के एक

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

3 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

तेल अवीव। इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच गाजा में भारतीय मूल के एक 20 वर्षीय इजरायली सैनिक की मरने का खबर सामने आ रही है। भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने यह जानकारी दी। 20 वर्षीय की सैनिक की पहचान स्टाफ सर्जेंट हलेल सोलोमन के रूप में हुई है जो दक्षिण इजराइल के डिमोना शहर से ताल्लुक रखते थे। मेयर बेनी बिटन ने फेसबुक पर लिखा, ‘हम अत्यंत दु:ख के साथ बता रहे हैं कि गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन मौत हो गई है।’

बिट्न ने लिखा, हम माता-पिता रोनित और मोर्दचाई, और बहनों: यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दु:ख में शामिल हैं। हेलेल सेवा की इच्छा से गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हुए थे। हलेल एक समर्पित शख्स थे। पूरा डिमोना शहर उनके निधन पर शोक में डूबा है।’ डिमोना इजरायल के दक्षिण में एक शहर है जो इजरायल के परमाणु रिएक्टर के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे मिनी इंडिया भी कहते हैं, क्योंकि इस टाउनशिप में भारत से आए यहूदियों की बड़ी संख्या है।

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बताया कि वह ‘सुखद व्यवहार वाला एक युवा व्यक्ति था और उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल था। उन्होंने सोलोमन के निधन और इजरायल के अस्तित्व के लिए युद्ध लड़ रहे दूसरे सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम के कम 11 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026