नई दिल्ली। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत गई है। उसने गुरुवार (21 दिसंबर) को सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। राहुल की कप्तानी में ही टीम को 2022 में हार मिली थी। तब दक्षिण अफ्रीका ने तीनों मैच जीत लिए थे। यहां तक कि राहुल के कप्तान रहते भारत एक टेस्ट मैच भी हारा था। उस दौरे पर उनके नेतृत्व में टीम इंडिया चार मैच हारी थी। राहुल ने उन कड़वी यादों को भुलाते हुए बतौर कप्तान शानदार वापसी की।
Sports 06:58 am• 3 मिनट पठन समय
भारत ने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराकर सीरीज की अपने नाम
नई दिल्ली। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की

Anita Amoli (Writer)
22 दिसंबर 2023
18.4K बार पढ़ा गया
मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।
भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीता है। 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में छह मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 5-1 से जीतने में सफल हुई थी। राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। टीम इंडिया 1992, 2006, 2011, 2013 और 2022 में वहां सीरीज हारी है। पार्ल के बोलैंड पार्क में भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका से वनडे जीता है। इससे पहले 2022 में उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”
आगे पढ़ें (Read Next)
Uttarakhandउत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों
1 सित॰ 2026
Uttarakhandपीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर
उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का
31 अग॰ 2026