गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:16 am3 मिनट पठन समय

घोषणा पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को तरजीह राज्य का गौरव- भट्ट

घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

15 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधार

देहरादून। प्रदेश भाजपा ने पार्टी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधार बताया है । घोषणा पत्र मे यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को तरजीह देना राज्य के लिए गौरव का विषय और धामी सरकार की नीतियों को प्रमुखता से उल्लेखित करने को प्रसंसनीय कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी की सहभागिता को उत्तराखंड के लिए गौरवमयी बताया है । उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनने की मोदी गारंटी वाले इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

देवभूमिवासी होने के नाते बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पत्र में समान नागरिक संहिता, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को शामिल किया गया है । जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम की देश दुनिया में तारीफ हो रही है और कई राज्य इसे अपना रहे हैं। उन्होंने देवभूमि से शुरू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मुहिम को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह एवं शीर्ष पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीबों के लिए फ्री राशन जारी रखने, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने, 3 करोड़ आवास देने, मुद्रा लोन के तहत सीमा 10 लाख से 20 लाख करना, पीएम किसान निधि को जारी रखना, फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, मॉस में बढ़ोतरी, वन नेशन वन इलेक्शन, बुलेट ट्रेन का विस्तार पूरब पश्चिम तक किया जाना, स्व निधि योजना का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में करना, पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी लाना जैसे अनेकों संकल्पों को लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है ।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026