गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:58 am3 मिनट पठन समय

एसजीआरआयू में छात्र-छात्राओं ने जाना हार्ट अटैक पड़ने पर कैसे दिया जाता है सी. पी.आर

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में नैशनल बोर्ड ऑफ इग्जैमिनेशन इन मैडिकल साइंसेज के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
एसजीआरआयू में छात्र-छात्राओं ने जाना हार्ट अटैक पड़ने पर कैसे दिया जाता है सी. पी.आर

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में नैशनल बोर्ड ऑफ इग्जैमिनेशन इन मैडिकल साइंसेज के सहयोग व विश्वविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. सैल, स्कूल ऑफ मेडिकल, काॅलेज ऑफ नर्सिग, स्कूल आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज और स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज ने कार्डियोपल्मोनरी रिसससाईटेशन(सी.पी.आर.) के महत्व को उजागर करने हेतु सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में विश्वविद्यालय के सभी 11 स्कूलो के 1,200 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डाॅ. निशिथ गोविल और डाॅ. कुमार पराग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सेमिनार में चिकित्सको ने जानकारी दी कि कार्डियोपल्मोनरी रिसससाईटेशन(सी.पी.आर.) क्या है? उन्होंने बताया कि बिजली का झटका लगने पर, डूबने पर और दम घुटने जैसी स्थितियो में, हार्ट अटैक आने पर, सबसे पहले कार्डियो पल्मोनरी रिसससाईटेशन(सी.पी.आर ) दिया जाता है, सीपीआर प्रक्रिया के दौरान पीड़ित को किसी ठोस जगह पर लिटाया जाता है, सी.पी.आर देने का क्या प्रक्रिया है इन सभी विषयो पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा की गई। सेमिनार के दौरान प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने अपने सी.पी.आर से जुडे तमाम प्रश्नों के उत्तर भी चिकित्सकों से जाने। कार्यक्रम के अंत मे श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ. आर.के. वर्मा ने कहा कि सी.पी.आर को सीखना हम सब के लिए जरूरी है, क्योंकि यह वर्तमान स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की मांग है।

इस दौरान कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डाॅ. यशबीर दिवान, कुलसचिव प्रो.डाॅ. अजय कुमार खडूडी, आई.क्यू.ए.सी सैल निदेशक डाॅ.सुमन विज, प्राचार्य, काॅलेज ऑफ नर्सिग डाॅ.जी.रामालक्ष्मी, डाॅ.दिव्या जुयाल, डाॅ. कृति सिंह सहित सभी स्कूलो के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026