गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 09:37 am3 मिनट पठन समय

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

13 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये के किराए के विवाद को लेकर एक सवारी ने ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह खूनी वारदात जोगियान पुल स्थित एसबीआई (SBI) बैंक के सामने हुई। गंभीर रूप से घायल चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर की दानिश कॉलोनी का रहने वाला शाहिद सोमवार रात करीब 12 बजे अपने ई-रिक्शा में एक युवक को बैठाकर जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किराए की रकम को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक शाहिद सफर के लिए 50 रुपये की मांग कर रहा था, जबकि रिक्शे में बैठी सवारी सिर्फ 20 रुपये देने पर अड़ी थी।

महज 30 रुपये का यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि रिक्शे में बैठे युवक ने आव देखा न ताव, अचानक अपने पास रखा चाकू निकाला और शाहिद पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। शाहिद को लहूलुहान करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण शाहिद की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है।

सहारनपुर के एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026