गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Lifestyle 12:15 pm3 मिनट पठन समय

प्रेस किए हुए कपड़ों पर भी अगर सिलवटें पड़ जाएं, तो अपनाएं ये उपाय

क्या आपने कभी गौर किया है कि कैसे हमारे प्यार से प्रेस किए गए कपड़े

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

8 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

क्या आपने कभी गौर किया है कि कैसे हमारे प्यार से प्रेस किए गए कपड़े अक्सर खुद-ब-खुद सिलवटें पकड़ लेते हैं सुबह की जल्दी में जब हम उन्हें पहनने के लिए निकालते हैं, तो वो सिलवटों से भरे हुए मिलते हैं। हम आपको यहां पर उन सरल उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपने कपड़ों को इस तरह रख सकते हैं कि सिलवटों से छुटकारा पाया जा सके. आइए जानते हैं कि आसान तरीके जो आपके कपड़ों पर सिलवटें नहीं पडऩे नहीं देंगे।

कपड़े धोते समय ध्यान दें
कपड़े धोने से पहले, उन्हें सावधानी से चुनें। नाजुक कपड़े और मजबूत कपड़े अलग-अलग धोएं। जब सारे कपड़े एक साथ धोए जाते हैं, तो वे आपस में उलझ सकते हैं, जिससे उनमें सिकुडऩ और खराबी आ सकती है। इस तरह से अलग-अलग धोने से कपड़े ज्यादा अच्छे रहते हैं।

ड्रायर का सही उपयोग
कपड़े सुखाते समय ध्यान रखें, बहुत गरम ड्रायर से कपड़े सिकुड़ सकते हैं। इसलिए, हमेशा ड्रायर को हल्के मोड पर इस्तेमाल करें जिससे कपड़ों में थोड़ी नमी बची रहे। यह कपड़ों को सुरक्षित रखता है और उन्हें ज्यादा देर तक नया बनाए रखता है।

सुखाने का सही तरीका
कपड़े धोने के बाद, उन्हें अच्छे से हिलाकर सीधा करें और धूप में रस्सी पर टांग दे। खासकर शर्ट और कुर्ते जैसे कपड़ों को हैंगर पर सुखाना बेहतर होता है. इससे कपड़े अच्छे से सूखते हैं और उनमें सिलवटें कम आती हैं, जिससे वे लंबे समय तक नए जैसे दिखते हैं।

कपड़ों को उतारने का तरीका
कपड़ों को सुखाने के बाद उन्हें एक-एक करके उतारें और सही से तह लगाएं। हर कपड़े की अपनी एक विशेष तह होती है, उसी के अनुसार उन्हें मोड़ें।

सिलवटों पर ध्यान दें
अगर कपड़ों पर सिलवटें पड़ जाएं, तो चिंता न करें। बस, उन्हें हल्के हाथ से रगड़ें। यह सिलवटों को हटाने का एक आसान और त्वरित तरीका है। इससे कपड़े दोबारा साफ और निखरे हुए दिखेंगे। यह उपाय कपड़ों को फिर से चिकना और आकर्षक बनाता है, बिना ज्यादा मेहनत किए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026