गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:45 am3 मिनट पठन समय

पति शारीरिक रूप से निकला कमजोर, जेठ ने माहौल भांपकर की गलत हरकतें, मुकदमा दर्ज

बरेली। एक विवाहिता ने पारिवारिक न्यायालय में एकतरफा तलाक लेकर ससुरालवालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

बरेली। एक विवाहिता ने पारिवारिक न्यायालय में एकतरफा तलाक लेकर ससुरालवालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी तेलंगाना में हुई थी। उसका आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। शादी के बाद उसे सच्चाई पता लगी। महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की युवती की शादी वर्ष 2018 में तेलंगाना में हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद पति के साथ एक-दो दिन गुजारा तो उसे पता लगा कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। उसने इस बात पर ससुरालवालों से नाराजगी जताई तो नई बात सुनने को मिली।

ससुरालवालों ने उससे कहा कि उन्हें रुपये की जरूरत थी, इसलिए बात छुपाकर शादी करा दी। महिला के मुताबिक कि जेठ ने माहौल भांपकर उस पर दबाव बनाया कि वह उसके साथ रहने लगे। वह गलत हरकतें करने लगा। महिला ने मुकदमा लिखाने की बात कही तो पति ने कहा कि वह अपना इलाज कराएगा, लेकिन पति ने न इलाज कराया और न डॉक्टर के पास गया। शादी के डेढ़ साल बाद जब उसने ज्यादा जिद की तो पति ने एक डॉक्टर को दिखाया। करीब एक महीने इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ।

महिला ने मायके जाने की जिद की तो जेठ, जेठानी, पति व ससुर ने उसे धमकाकर घर में कैद कर लिया। 24 दिसंबर, 2020 को अपने मायके पहुंच सकी। तब उसने पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा डाला और एकतरफा तलाक ले लिया। एडीजी के निर्देश पर अब इज्जतनगर थाना पुलिस ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026