गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 11:35 am3 मिनट पठन समय

पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का घोंटा गला, फिर खुद फंदे पर लटका; एक ही परिवार के 4 शव मिले

जयपुर: राजस्थान के फलोदी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 जून 2026

18.4K बार पढ़ा गया
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का घोंटा गला, फिर खुद फंदे पर लटका; एक ही परिवार के 4 शव मिले

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

जयपुर: राजस्थान के फलोदी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार को देचू थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह सामूहिक हत्या और आत्महत्या का मामला है।

घटना की जानकारी देते हुए फलोदी के पुलिस अधीक्षक (SP) सतनाम सिंह ने बताया कि घर के मुखिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव खाट पर पड़े थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 देचू पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (SHO) विक्रम सिंह के मुताबिक, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय गेना राम, उनकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) और बेटे किशन (10) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीन और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिवार द्वारा उठाए गए इस खौफनाक और आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी कलह, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026