गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:22 am3 मिनट पठन समय

शिमला, रोडू से हनोल जागड़ा के लिए हिमाचल परिवहन करेगा बसों का संचालन

महाराज के अनुरोध पर हिमाचल के परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति देहरादून। हनोल स्थित महासू

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

17 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

महाराज के अनुरोध पर हिमाचल के परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के बाद शिमला और रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के पश्चात शिमला से हनोल और रोडू से हनोल तक के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।

कैबिनेट मंत्री महाराज के निर्देश पर श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम भी हरिद्वार से प्रातः 7:30 बजे से हरिद्वार-देहरादून-विकास नगर वाया चकराता से हनोल तक, देहरादून से प्रातः 6:00 से से देहरादून-मिनस-हनोल तक, देहरादून से प्रातः 7:30 बजे रोड़वेज बस मसूरी-चकराता-हनोल तक चलेगी। इसके अलावा शिमला से हनोल, नैरवा-अटाल-हनोल, देहरादून विकास नगर-डामटा-बड़कोट-पुरोला-मोरी-हनोल, उत्तरकाशी से हनोल तक बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं जागरे के समय टैक्सियों के रेट तय करने के साथ साथ एक सहिया से दसऊ जाने के लिए भी बस एवं टैक्सियों की व्यवस्था रहेगी। 18-19 सितम्बर को जागरे के दिन बस सेवा त्यूनी से हनोल, हनोल से त्यूनी तक चलेगी।

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर चार विकासखंडों चकराता, कालसी, मोरी और पुरोला के 1 से लेकर 12 वीं कक्षा तक सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026