गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:41 am3 मिनट पठन समय

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने पत्नी के साथ दरबार साहिब में टेका मत्था

महंत देवेन्द्र दास महाराज को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया
महंत देवेन्द्र दास महाराज को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं
स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने सपत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने  दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने महंत देवेन्द्र  दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया व प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धनसिंह रावत का काफिला  दरबार साहिब पहुँचा।  दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार दोनों का स्वागत किया गया।  महाराज जी ने स्वास्थ्य मंत्री को  दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवम् स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुइ। स्वास्थ्य मंत्री ने  गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से  महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।  महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।
 महाराज जी ने डाॅ धन सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में एस जी आर आर ग्रुप के सहयोग से स्कूल खोले जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। शिष्टाचार भेंट में स्वास्थ्य मंत्री ने तीन अनाथालय विद्यालयों के संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. झाड़ीपानी, धर्मपुर एवम  सहसपुर में संचालित 12वीं तक के इन स्कूलों में पढ़ाई, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर बातचीत हुई. राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों एवम नर्सिंग स्टाफ की स्थिति से जुड़े विभन्न बिंदुओं पर भी परिचर्चा हुई।
कागिलेगौर है कि  गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी  महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन व  गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026