गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:25 am3 मिनट पठन समय

तीन साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में हड़कंप के हालात

टिहरी। लंबगांव के प्रतापनगर ब्लॉक में गुलदार की दहशत का माहौल बना हुआ है, यहां के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

27 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

टिहरी। लंबगांव के प्रतापनगर ब्लॉक में गुलदार की दहशत का माहौल बना हुआ है, यहां के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव में गुलदार की दहशत लोगों में उस समय बनी जब एक तीन साल के मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। गुलदार की इस धमक से पूरा भदूरा पट्टी दहशत में है। मासूम बच्चा अपने मा- बाप का इकलौता चिराग था। शनिवार शाम को लगभग 7:30 बजे के आस- पास तीन साल का मासूम आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। शाम का अंधेरा देख मां अंदर लाइट खोलने के लिए गई, कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने आरव पर हमला कर दिया। गुलदार मासूम को घर के आंगन से उठाकर खेतों की ओर ले गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुन मां और पड़ोस के लोग बाहर आए, तो उन्हें कहीं भी आरव नहीं दिखा।

परिजन व लोगों द्वारा काफी ढूढ़ृ-खोज के बाद बच्चा घर से 50 मीटर दूर धान के खेतों के बीच रोते हुए मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वन रेंज अधिकारी मुकेश डिमरी, थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शाम 7.30 बजे भरपूरिया गांव से गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो रही थी कि परिजन घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे। सभी ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है, साथ ही वन विभाग की टीम को गांव में गश्त बढ़ाने को भी कहा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026