गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:28 am3 मिनट पठन समय

समर्थ पोर्टल से सरकार ने तीन विश्वविद्यालयों के दाखिले किए बंद, इन छात्रों को होगी परेशानी

देहरादून। समर्थ पोर्टल के माध्यम से सरकार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में स्नातक के दाखिले

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। समर्थ पोर्टल के माध्यम से सरकार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में स्नातक के दाखिले बंद कर दिए हैं। इस वजह से उत्तराखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं देने वाले छात्र परेशान हैं। उनका अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। दरअसल, इस साल प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों व संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ग्रेजुएशन के दाखिले दिए गए हैं। इन दाखिलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार ने तीन बार तिथि भी बढ़ाई। 26 अगस्त से सरकार ने समर्थ पोर्टल से ग्रेजुएशन दाखिलों का लिंक हटा दिया है। सभी कॉलेजों को भी इसकी सूचना भेज दी है। विवि व सरकारी कॉलेजों में करीब 30 और निजी कॉलेजों में करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं सात अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई हैं। उनका अभी मूल्यांकन चल रहा है। वह सभी छात्र परेशान हैं कि इस परीक्षा के बाद जब रिजल्ट आएगा तो वह कहां दाखिला लेंगे। उनके पास कोई विकल्प ही नहीं बचा है। गढ़वाल विवि व इसके संबद्ध कॉलेजों में केवल सीयूईटी के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा विवि, श्रीदेव सुमन विवि के संबद्ध कॉलेजों में दाखिले बंद कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट देने वाले छात्रों ने सरकार से मांग की है कि तिथि आगे बढ़ाई जाए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026