गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 09:31 am3 मिनट पठन समय

अच्छी खबर- देहरादून से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

देहरादून। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने 20 अलग-अलग स्थानों से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। आस्था स्पेशल के नाम से चलने वाली ये ट्रेन 27 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे ने फरवरी से देहरादून, योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन का भी शेड्यूल जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के लोगों के लिए रेलवे ने यहां से सीधी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

हालांकि देहरादून में अभी रेलवे प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन दिल्ली से इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन का फरवरी महीने का भी शेड्यूल जारी किया है। एक फरवरी को सुबह 11 बजे दून से सीधे अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन तीन फरवरी दोपहर 2:55 पर अयोध्या पहुंचेगी। इसका किराया 1600 रुपये तय किया गया है और इसकी बुकिंग 21 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 पर चलने वाली ट्रेन भी नौ फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। 15 फरवरी को हरिद्वार से दोपहर 1:15 पर चलने वाली ट्रेन 16 फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026