गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Business 08:14 am3 मिनट पठन समय

गुड न्यूज- अब इस्टाग्राम पर भी बन सकेगी 10 मिनट लंबी रील

सैन फ्रांसिस्को। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। मेटा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

1 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

सैन फ्रांसिस्को। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए 10 मिनट तक की लंबी रील्स बनाने की तकनीक पर काम कर रहा है। मोबाइल डेवलपर और लीकर एलेसेंड्रो पलुजी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो साइड-बाय-साइड रील्स पेजों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। इसमें एक 3 मिनट लंबी और एक 10 मिनट की वीडियो शेयर की गई।

उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम 10 मिनट तक लंबी रील्स बनाने की क्षमता पर काम कर रहा है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा ने अभी तक रील्स का विस्तार करने की योजना की पुष्टि नहीं की है। रील्स को 10 मिनट तक करने से यह यूट्यूब वीडियो के करीब पहुंच जाता है, लेकिन वीडियो प्रतिद्वंद्वी टिकटॉक जितना नहीं, जो पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अधिक समय प्रदान करता है।

टिकटॉक फ्री यूजर्स के लिए 10 मिनट तक की लंबी वीडियो प्रदान करता है, साथ ही 20 मिनट तक के लिए अतिरिक्त भुगतान पर प्रशंसकों को पसंदीदा क्रिएटर्स की अधिक सामग्री देखने को मिलती है। इस बीच, इंस्टाग्राम एक नए ग्रुप फीचर का परीक्षण कर रहा है, जो यूजर्स को स्टोरी में एक से अधिक लोगों को टैग करने की अनुमति देगा।

इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा, हम एक ही स्टोरी पर एक से अधिक लोगों को टैग करने की सुविधा पर काम कर रहे हैं। यह सुविधा मददगार होगी, क्योंकि एक बार में कई लोगों को टैग करने से स्टोरी साफ-सुथरी और व्यवस्थित हो जाएंगी, जिससे देखने का बेहतर अनुभव मिलेगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026