गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:13 am3 मिनट पठन समय

युवाओं के लिए खुशखबरी- लोक सेवा आयोग ने ‘समूह ग’ के 654 पदों पर निकाली भर्ती

देहरादून। युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एक बार फिर सुनहरा मौका लेकर आया है,

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

8 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एक बार फिर सुनहरा मौका लेकर आया है, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग में 654 पदों पर समूह ग की भर्ती निकाली है। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की तिथि 27 अक्तूबर तक की है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा बताया गया कि सहायक कृषि अधिकारी के 354 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 214 अनारक्षित, 75 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 26 अन्य पिछड़ा वर्ग और 23 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। महिलाओं के लिए 106 पद रिजर्व रखे गए हैं। उद्यान पर्यवेक्षक के 245 पदों में 130 पद अनारक्षित, 47 अनुसूचित जाति कि लिए 10 अनुसूचित जनजाति, 34 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 24 पद आरक्षित किए है। इसमें 73 पद महिलाओं के रिजर्व रखे गए है।

उद्यान निरीक्षक के 27 पदों पर भर्ती में 14 अनारक्षित, 05 अनुसूचित जाति के लिए, 01 अनुसूचित जनजाति, 04 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित किए है। आठ पद महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए है।

सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के तीन पदों में से दो पद अनारक्षित और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रहेगा। जबकि इसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। आयोग के सचिव ने बताया कि 654 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। अभ्यर्थी https://psc.uk.gov.in आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026