गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:22 pm3 मिनट पठन समय

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजिस्ट ने मरीज की आहारनली से निकाला डेंचर

विलम्ब होने पर बड़ा चीरा लगाकर बड़ी सर्जरी करनी पड़ सकती थी आहार नली को

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया
विलम्ब होने पर बड़ा चीरा लगाकर बड़ी सर्जरी करनी पड़ सकती थी
आहार नली को जख्मी करने लगा था तीन दातों के साथ भीतर गया डेंचर
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजिस्ट डाॅ अमित सोनी ने एक 52 वर्षीय पुरुष मरीज की आहार नली से तीन दांतों का डेंचर सफलतापूर्वक निकाला। दुर्घटनावश मरीज ने डेंचर सहित तीन दांत निगल लिए थे। डाॅ सोनी ने एंडोस्कोपी की मदद से सफलतापूर्व मूंह के रास्ते डेंचर को बाहर निकाला। डेंचर आहार नाल को जख्मी करने लगा था। यदि समय रहते डेंचर को नहीं निकाला जाता तो मरीज़ का बड़ा ऑपरेशन कर डेंचर को बाहर निकालना पड़ता। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने डाॅक्टरों व अन्य सहायक टीम को सफल मेडिकल प्रोसीजर पर शुभकामनाएं दीं।
देहरादून निवासी 52 वर्षीय मरीज राकेश मोहन की आहार नाल में दुर्घटनावश तीन दांतों सहित डेंचर फंस गया था। मरीज को दिल सम्बन्धित परेशानी होने की वजह से डाॅक्टरों को डेंचर निकालने के मेडिकल प्रोसीजर को करने की बड़ी चुनौती थी। डाॅ अमित सोनी ने एंडोस्कोपी के द्वारा आहार नाल से तीन दातों सहित डेंचर को मूंह के रास्ते बाहर निकाला। यदि समय रहते आहार नाल से डेंचर व दांत न निकाले जाते, तो फूड पाइप फट सकता था व मरीज़ की जान का जोखिम भी हो सकता था।
डाॅ अमित सोनी ने कहा कि जिन लोगों को एक दो या तीन दांतों का डेंचर लगा होता है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। यह छोटे छोटे डेंचर गले में निगल लिए जाने व दुर्घटनावश प्रवेश कर जाने की दृष्टि से बेहद संवेदनशील होते हैं। डाॅक्टर अमित सोनी ने अपने संदेश में कहा कि जिन मरीजों के छोटे डेंचर लगे होते हैं उन्हें बहुत सावधानी रखनी चाहिए l अगर किसी के साथ ऐसा होता है तो उसे तुरंत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026