गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:25 pm3 मिनट पठन समय

एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम बरामद ज्वालापुर। हरिद्वार पुलिस ने एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम बरामद

ज्वालापुर। हरिद्वार पुलिस ने एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम, नगदी, 2 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद की। अभियुक्त छुट्टी के दिनों में घटना को अंजाम देते थे। मिली जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त को ज्वालापुर निवासी ओम राठौर ने दो अगस्त को आर्य नगर एसबीआई बैंक के एटीएम से कार्ड बदलकर 85 हजार निकाल लिए।

कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 574/2023 धारा 420 पंजीकृत किया गया। सचिन कुमार निवासी मोहल्ला पावधोई कोतवाली ज्वालापुर के साथ भी धोखा कर 14 अगस्त को 20500 रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने 18 अगस्त को सब्जी मंडी सराय रोड से अभियुक्तों को 29 एटीएम/डेबिट कार्ड व नगद ₹15000, 2 मोबाइल व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के साथ दबोचा लिया। खुलासे में पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक विकास रावत ज्वालापुर व हे0का0 144 विवेक यादव (CIU)की अहम भूमिका रही।

नाम पता अभियुक्त

1-पिंटू कुमार पुत्र राजकुमार निवासी महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास फेरूपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2-शिवम पुत्र जगपाल निवासी ग्राम लाहाक कला थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश

अपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0स0622/23 धारा 420 आईपीसी(कोतवाली ज्वालापुर)
2-मु0अ0स0574/23 धारा 420आईपीसी(कोतवाली ज्वालापुर)
3-मु0अ0स016/2023 धारा 420 आईपीसी( कोतवाली रानीपुर)
4-मु0अ0स0486/2023 धारा 420 आईपीसी (कोतवाली गंगनहर)
5-मु0अ0स0506/2023 धारा 420 आईपीसी (कोतवाली रुड़की)

बरामदगी-
1- 29 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंकों के)
2- ₹15000 नगद
3- 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस
4- 02 मोबाइल फोन

पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल
3-उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
4-उपनिरीक्षक विकास रावत
5-हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह
6-का0संदीप सिंह
7-का0सुनील दत्त शर्मा
8-हे0का0विवेक यादव(CIU)
9-का0अनिल बिष्ट
10-का0अमित गौड
11-का0राजेश बिष्ट
12-का0दीपक चौधरी

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026